Saturday, September 12, 2009
पौराणिक एनिमेशन फिल्म - बुद्ध (हिंदी) -Mythological Animation Film - Buddha (Hindi)
Wednesday, July 22, 2009
नालन्दा विशवविधालय – एक इतिहास जो संभवत: पुनर्जीवित हो …
इतिहास हमेशा कडवा ही क्यूं होता है । क्यूं एक धर्म के मतावल्म्बी दूसरे धर्म से इतनी नफ़रत रखते हैं । जो सद्भाव हिन्दू , सिख , जैन या बौद्ध विचारों मे मिलता है वह मुस्लिम विचारधारा के साथ क्यूं नही मिलता । धम्मपद की गाथा मे बुद्ध कहते हैं

न हि वेरेन वेरानि, सम्मन्तीध कुदाचनं।
अवेरेन च सम्मन्ति, एस धम्मो सनन्तनो॥
इस लोक मे कभी भी वैर से वैर शांत नहीं होता , बल्कि अवैर से शांत होता है । यही सनातन धर्म है । धम्मपद : यमकवग्गो- गाथा ५

परे च न विजानन्ति, मयमेत्थ यमामसे।
ये च तत्थ विजानन्ति, ततो सम्मन्ति मेधगा॥
अनाडी लोग नही जानते कि हम इस संसार से जाने वाले हैं । जो इसे जान लेते हैं उनके झगडॆ शांत हो जाते हैं । धम्मपद: यमकवग्गो- गाथा ६
काश इस तथ्य को सभी धर्मालम्बी समझें और परस्पर प्रेम से रहें । लेकिन क्या यह संभव है , इतिहास इतना अधिक क्रूर और भयावह है कि इसकी परिकल्पना भी नही की जा सकती । अपने देश मे अनेक मन्दिर और बौद्ध शिक्षा केन्द्र इसलामी विचारों की भेंट चढे । वर्तमान मे पाकिस्तान मे स्वात में तालिबान की बौद्ध धर्मस्थलॊ को नष्ट करने की धमकी या कुछ वर्ष पूर्व अफ़गानिस्तान मे बामियान मे बुद्ध प्रतिमा को नष्ट करना भी इसी सोच का नतीजा है ।
नालन्दा विशवविधालय की वर्तमान स्थिति भी इसी कटरवादी सोच का नतीजा थी । संस्कृत में नालंदा का अर्थ होता है ज्ञान देने वाला (नालम = कमल, जो ज्ञान का प्रतीक है; दा = देना)। बुद्ध अपने जीवनकाल में कई बार नालंदा आए और लंबे समय तक ठहरे। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण भी नालंदा में ही पावापुरी नामक स्थान पर हुआ। कहते हैं कि खिलजी जब नालंदा पहुंचा, तब उसने पूछा कि यहां पवित्र कुरान है क्या? उत्तर नहीं में मिलने पर उसने यहां आग लगवा दी, सब कुछ तहस-नहस कर दिया। इरानी विद्वान मिन्हाज के अनुसार कई विद्वान शिक्षकों को ज़िन्दा जला दिया गया और कईयों के सर काट लिये गए। इस घटना को कई विद्वानों द्वारा बौद्ध धर्म के पतन के एक कारण के रूप में देखा जाता है। कई विद्वान यह भी कहते हैं कि अनेक महत्वपूर्ण ग्रन्थों के नष्ट हो जाने से भारत आने वाले समय में विज्ञान, खगोलशास्त्र, चिकित्सा और गणित जैसे क्षेत्रों मे पिछड़ गया ।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान के साथ मिल कर एनडीटीवी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के तहत कोणार्क सूर्य मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, खजुराहो, लाल किला, दिल्ली, जैसलमेर दुर्ग, नालंदा विश्वविद्यालय और धौलावीर जैसे स्थलों को भारत के सात आश्चर्य के रूप में चुना गया है। वीडियो के लिये साभार : यू ट्यूब
नालंदा विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य में पटना से ९० कि.मी. दूर नालंदा शहर में स्थित एक प्राचीन विश्वविद्यालय था। देश विदेश से यहाँ विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते थे। आज इसके केवल खंडहर देखे जा सकते हैं। नालन्दा विश्वविद्यालय के अवशेषों की खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी। माना जाता है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना ४५०-४७० ई. में गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने की थी। इस विश्वविद्यालय को इसके बाद आने वाले सभी शासक वंशों का सहयोग मिला। महान सम्राट हर्षवर्द्धन और पाल शासकों का भी संरक्षण मिला। इसे केवल यहां के स्थासनीय शासक वंशों से ही नहीं वरन विदेशी शासकों से भी दान मिला था। इस विश्वविद्यालय का अस्तित्व १२वीं शताब्दी तक बना रहा। इसके ऊपर पहला आघात हुण शासक मिहिरकुल द्वारा किया गया, व ११९९ में में तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने इसको जला कर पूरी तरह समाप्त कर दिया।
इस विश्वविद्यालय के बारे में माना जाता है कि यह विश्व का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय था। इसमें करीब १०,००० छात्र एक साथ विद्या ग्रहण करते थे। यहां २००० शिक्षक छात्रों को पढ़ाते थे। यह विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अदभूत नमूना था। यह पूरा परिसर इस विश्वविद्यालय के बारे में माना जाता है कि यह विश्व का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय था। इसमें करीब १०,००० छात्र एक साथ विद्या ग्रहण करते थे। यहां २००० शिक्षक छात्रों को पढ़ाते थे। यह विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अदभूत नमूना था। यह पूरा परिसर एक विशाल दीवार से घिरा हुआ था तथा इसमें प्रवेश के लिए केवल एक ही मुख्य द्वार था। इस परिसर में आठ विशाल भवन, दस मंदिर, कई प्रार्थना कक्ष तथा अध्ययन कक्ष थे। इसके अलावा यहां सुंदर बगीचे तथा झीलें भी थी। यहां विद्यार्थियों को तीन कठीन परीक्षा स्तरों को उत्तीर्ण करना होता था। यह विश्व का प्रथम ऐसा दृष्टांत है। यहां उनके रहने के लिए ३०० कक्ष बने थे, जिनमें अकेले या एक से अधिक छात्रों के रहने की व्यवस्था थीं। यहां के नौ तल के पुस्तकालय में ३ लाख से अधिक पुस्तकों का अनुपम संग्रह था।[२] इस पुस्तकालय में सभी विषयों से संबंधित पुस्तकें थी। ये पुस्तकें खिलजी के आक्रमण के बाद छः महीनों तक जलती रहीं। इस विश्वविद्यालय में केवल भारत से ही नहीं बल्कि कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, फारस तथा तुर्की से भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। यहां विद्यार्थी विज्ञान, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, तर्कशास्त्र, गणित, दर्शनशास्त्र, तथा हिन्दु और बौद्ध धर्मों का अध्ययन करते थे। यहां खगोलशास्त्र अध्ययन के लिए एक विशेष विभाग था। एक प्राचीन श्लोक से ज्ञात होता है, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलज्ञ आर्यभट विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे थे। उनके लिखे जिन तीन ग्रंथों की जानकारी भी उपलब्ध है वे हैं: दशगीतिका, आर्यभट्टीय और तंत्र। ज्ञाता बताते हैं, कि उनका एक अन्य ग्रन्थ आर्यभट्ट सिद्धांत भी था, जिसके आज मात्र ३४ श्लोक ही उपलब्ध हैं। इस ग्रंथ का ७वीं शताब्दी में बहुत उपयोग होता था। यहाँ के तीन बड़े बड़े पुस्तकालय के नाम थे:
* रत्नसागर पुस्तकालय
* विद्यासागर पुस्तकालय
* ग्रंथागार पुस्तकालय
इस विश्वविद्यालय के अवशेष चौदह हेक्टेयर क्षेत्र में मिले हैं। खुदाई में मिली सभी इमारतों का निर्माण लाल पत्थर से किया गया था। यह परिसर दक्षिण से उत्तर की ओर बना हुआ है। मठ या विहार इस परिसर के पूर्व दिशा में व चैत्य (मंदिर) पश्चिम दिशा में बने थे। इस परिसर की सबसे मुख्य इमारत विहार-१ थी। आज में भी यहां दो मंजिला इमारत शेष है। यह इमारत परिसर के मुख्य आंगन के समीप बना हुई है। संभवत: यहां ही शिक्षक अपने छात्रों को संबोधित किया करते थे। इस विहार में एक छोटा सा प्रार्थनालय भी अभी सुरक्षित अवस्था में बचा हुआ है। इस प्रार्थनालय में भगवान बुद्ध की भग्न प्रतिमा बनी है। यहां स्थित मंदिर नं ३ इस परिसर का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर से समूचे क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। यह मंदिर कई छोटे-बड़े स्तूपों से घिरा हुआ है। इन सभी स्तूपों में भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं में मूर्तियां बनी हुई है।
नालन्दा पुरातात्विक संग्रहालय
विश्वविद्यालय परिसर के विपरीत दिशा में एक छोटा सा पुरातात्विक संग्रहालय बना हुआ है। इस संग्रहालय में खुदाई से प्राप्त अवशेषों को रखा गया है। इसमें भगवान बुद्ध की विभिन्न प्रकार की मूर्तियों का अच्छा संग्रह है। इनके साथ ही बुद्ध की टेराकोटा मूर्तियां और प्रथम शताब्दी के दो मर्तबान भी इस संग्रहालय में रखा हुआ है। इसके अलावा इस संग्रहालय में तांबे की प्लेट, पत्थर पर खुदे अभिलेख, सिक्के, बर्त्तन तथा १२वीं सदी के चावल के जले हुए दाने रखे हुए हैं।
नव नालन्दा महाविहार
यह एक शिक्षण संस्थान है। इसमें पाली साहित्य तथा बौद्ध धर्म की पढ़ाई तथा शोध होती है। यह एक नया स्थापित संस्थान है। इसमें दूसरे देशों के छात्र भी पढ़ाई के लिए यहां आताे हैं।
ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल
यह एक नवर्निमित भवन है। यह भवन चीन के महान तीर्थयात्री ह्वेन त्सांग की स्मृति में बनवाया गया है। इसमें ह्वेनसांग से संबंधित वस्तुएं तथा उनकी मूर्ति देखी जा सकती है।
नालन्दा विशविधालय – पुनर्जीवन का प्रयास :
नालंदा विश्वविद्यालय के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना भारत सरकार द्वारा इसके पुनर्जीवन का प्रयास है । प्रसिद्ध नोबल पुरस्कार विजेता साहित्यकार अमर्त्य सेन के अनुसार वर्ष २०१० तक शैक्षणिक सत्र भी आरंभ हो जाएगा। इसके पुनर्जीवन प्रयास में सिंगापुर, चीन, जापान व दक्षिण-कोरिया ने भी सहयोग देने का वादा किया है। इसके ऊपर संसद में विधेयक पारित होने पर इसके भवन का निर्माण भी शुरु हो जाएगा। इसमें ईस्ट एशिया सम्मेलन के १६ देश आर्थिक सहयोग देंगे।
साभार : विकीपीडिया
Tuesday, June 23, 2009
धम्मपद - " चित्तवग्गो " Dhamapada -Chapter 3 -"Mind "
Wednesday, June 10, 2009
अनगिनत इच्छायें – क्या इसका कोई अंत है !!
ऐशिया के कुछ देशो मे बन्दरों को पकडने का तरीका अभूतपूर्व है । बन्दर पकडने वले एक खाली नारियल का खोल लेते हैं , उसमे मीठा भरते हैं और नारियल के नीचे एक इतना बडा छॆद करते हैं जिसमे कि बन्दर का हाथ अन्दर चला जाये लेकिन बाहर न आ पाये । इसके बाद वह नारियल पेड पर रख दिया जाता है ; बंदर नारियल लेने के लिये आता है और फ़ँस के रह जाता है । लेकिन कभी आपने सोचा कि बदर को कौन सी चीज फ़ँसा देती है , सिर्फ़ एक और वह है उसका लालच और प्रलोभन । सिर्फ़ बन्दर को अपना हाथ से मीठाई को छोडना भर है , हाथ को ढीला करना है और बस हाथ आसानी से बाहर निकल आयेगा । लेकिन कुछ होशियार बदर इससे आसानी से मुक्ति भी पा जाते हैं ।
यही तो हम अपनी असली जिदंगी मे करते हैं , अनगिनत इच्छाओं को पकडॆ रहते हैं और छोडने का जरा सा भी साहस नही कर पाते । लेकिन कुछ साहसिक लोग कर भी लेते हैं , mindfullness mediatation की यही विशेषता है कि वह उन बाधाओं का दर्शन करती है जिससे हमे दूर रहना है ।
In Asia there is a very clever trap for catching monkeys. People hollow out a coconut, put something sweet in it, and make a hole at the bottom of the coconut just big enough for the monkey to slide its open hand in, but not big enough for the monkey to withdraw its hand as a fist. They attach the coconut to the tree, and the monkey comes along and gets trapped. What keeps the monkey trapped? Only the force of desire, of clinging, of attachment. All the monkey has to do is let go of the sweet, open its hand, slip it out, and be free. But only a very rare monkey will do that.
~ Joseph Goldstein, Transforming the Mind, Healing the World
Saturday, June 6, 2009
A Film on Buddhist Circuit in Bihar
बिहार को अगर राजनितिक दृष्टिकोण से अलग कर के देखा जाये तो बिहार अपने मे विलक्षण है और बौद्ध धर्म से जुडॆ तीर्थ स्थलो के लिये तो विशेष ही । भारत के कुल बौद्ध स्थलों मे से अधिकंश स्थल बिहार मे ही है । राज्य के प्रमुख बौद्ध स्थलों मे से हैं: है बोध गया, पटना, नालंदा, वैशाली, और राजगीर । विशव प्रसिद्ध नालन्दा विशवविधालय भी यही है । कुछ दिन पूर्व बिहार पर्यटन ने “ A Film on Buddhist Circuit in Bihar “ का निर्माण किया था । नीचे इन वीडियो के लिंक है , देखें और बिहार मे बौध स्थलों की सैर करे ।
Monday, June 1, 2009
The Five Hindrances
“ Moments of Awakening “ is a page created by Allan O'Marra ; It’s a series of paintings that metaphorically illustrate moments of transcendence on the path to the realization of enlightenment.
The Buddha likened the 5 hindrances to 5 kinds of impurities affecting a bowl of water, preventing one from seeing one's own reflection as it really is & they are :
- Sensual Desire or Greed
- Aversion or Ill-will
- Sloth and Torpor
- Restlessness and Anxiety
- Doubt
Sensual Desire or Greed : is like a colorful water surface colored by paint, that interferes with our ability to see clearly.
Aversion or Ill-will : is like a bubbling, boiling water surface that obscures our ability to see clearly.
Sloth and Torpor : is like a stagnant water surface that obscures our ability to see clearly.
Restlessness and Anxiety : is like a churned up water surface with waves that interferes with our ability to see clearly.
Doubt : is like a muddy water surface that clouds our ability to see clearly.
Source : www. audiodharmacourse.org
Monday, May 25, 2009
Buddhist Calendar
Wednesday, May 20, 2009
Seeing the Disgusting Aspects of Food disables Craving!
.
सुभानुपस्सिं विहरन्तं, इन्द्रियेसु असंवुतं।
भोजनम्हि चामत्तञ्ञुं, कुसीतं हीनवीरियं।
तं वे पसहति मारो, वातो रुक्खंव दुब्बलं॥
अच्छी लगने वाली चीजों को शुभ ही शुभ देखते विहार करने वाले , इंद्रियों मे असंयत , भोजन की मात्रा के अजानकार , आलसी और उधोगहीन को मार ऐसे सताता है जैसे दुर्बल वृक्ष को मारुत ( पवन )
Just as a storm throws down a weak tree,so does Mara overpower the person who lives for the pursuit of pleasures, who is uncontrolled in one's senses, immoderate in eating, indolent and dissipated. ……Dhammapada
The Blessed Buddha once said:
The experience of loathsome disgust with all food, Bhikkhus & friends,developed and frequently repeated, brings a high reward and blessing, and has the Deathless Dimension as its basis & the very nearby goal. Whoever, Bhikkhus & friends, often trains perceiving disgust with food, his mind shrinks and turns away from voracious greed, he is neither attracted, captivated or tempted, but feels only equanimity or disgust! Just as, Bhikkhus & friends, a cock's feather or a piece of bowstring, thrown into the fire, shrinks up, twists, rolls itself up, does not stretch out again: just so in one who often entertains the experience of disgust
in all food, the mind shrinks back from greediness, turns away from it, is repulsed by food, is not attracted; and equanimity or disgust arises!
Source: The Numerical Discourses of the Buddha. Anguttara Nikāya AN 7:46
http://What-Buddha-Said.net/Canon/Sutta/AN/Index.Numerical.htm
The experience of Disgust in Food includes:
Seeing it brings the danger and tribulation of having a fragile and sore body.
Seeing what it becomes like when chewed and sunk: Like dogs vomit!
Seeing that getting it daily costs one much pain of seeking, work & cleaning.
Seeing that it is turned into secretions as bile, pus, blood, snot, slime & spit.
Seeing that it undigested stays as vomit in the foul receptacle of the stomach.
Seeing that it when digested is turned into diarrheic brown fluid in the intestines.
Seeing that it causes a lifelong excretion of stinking messy excrement & urine.
Seeing the side effects of obesity, diabetes, cardiac failure and hypertension.
Source: Path of Purification: Visuddhimagga XI 5th century AC.
Saturday, April 25, 2009
धम्मपद – अप्मादवग्गो (Dhammapada Chapter 2- Heedfulness)
Watch Dhammapada Chapter 2- Heedfulness in Travel & Culture | View More Free Videos Online at Veoh.com
डाऊनलोड लिंक- Download Link ( video file ) :
http://www.veoh.com/download/index/permalinkId/v18301111aJ2P2RXP
Friday, April 17, 2009
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhaamapada -Chapter One -- The Pairs)
Dhammapada Twin Verses from chintan on Vimeo.
Friday, April 3, 2009
Monday, March 23, 2009
Impermanence makes all vanish...
The Blessed Buddha once spoke on these 4 invariable & fixed laws:
There are 4 things, Bhikkhus & Friends, which nobody can change,
neither recluse, nor priest, nor god, nor devil, nor anyone at all
in this or any other universe. What are these 4 things?
1: That what is subject to decay may not decay...
2: That what is subject to sickness may not fall sick...
3: That what is subject to death may not die... &
4: That those evil, immoral, impure, terrible, and pain-producing
actions, which ever and again lead to rebirth, ageing, & death,
may not bring results, may not produce their inviolable effects...
These four things, Bhikkhus & Friends, neither recluse, priest,
divine being, neither god, nor devil, nor anyone in this or any
other multiverse can stop...
Tuesday, February 17, 2009
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhaamapada -Chapter One -- The Pairs-verses 13-14)
Chapter One -- The Pairs-verses 13-14
१. यमकवग्गो- श्लोक १३-१४
Courtesy : Illustrated Dhammapda,Tipitika.org , VRI & Lankalibrary.com
१३.
यथा अगारं दुच्छन्नं, वुट्ठी समतिविज्झति।
एवं अभावितं चित्तं, रागो समतिविज्झति॥
जैसे बिना छ्त्त के घर मे पानी प्रवेश कर जाता है वैसे ही संस्कार विहीन चित्त मे राग प्रवेश कर जाता है ।
Just as the rain breaks through an ill-thatched house, even so passion penetrates an undeveloped mind.
१४.
यथा अगारं सुछन्नं, वुट्ठी न समतिविज्झति।
एवं सुभावितं चित्तं, रागो न समतिविज्झति॥
जैसे अच्छी तरह से ढके हुये घर मे पानी प्रवेश नही कर सकता वैसे ही संस्कारित चित्त मे राग प्रवेश नही कर पाता है ।
Just as rain does not break through a well-thatched house, even so passion never
penetrates a well-developed mind.
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhaamapada -Chapter One -- The Pairs-verses 11-12)
Chapter One -- The Pairs-verses 11-12
१. यमकवग्गो- श्लोक ११-१२
Courtesy : Illustrated Dhammapda,Tipitika.org , VRI & Lankalibrary.com
११.
असारे सारमतिनो, सारे चासारदस्सिनो।
ते सारं नाधिगच्छन्ति, मिच्छासङ्कप्पगोचरा॥
जो नि:सार को सार और सार को नि:सार समझते हैं , ऐसे गलत चिंतन मे लगे हुये व्यक्तियों को सार नही प्राप्त होता है ।
Those who mistake the unessential to
be essential and the essential to be unessential
dwelling in wrong thoughts, never arrive at the essential
१२.
सारञ्च सारतो ञत्वा, असारञ्च असारतो।
ते सारं अधिगच्छन्ति, सम्मासङ्कप्पगोचरा॥
सार को सार और नि:सार को सार जानकर शुद्ध चितंन वाले व्यक्ति सार को प्राप्त होते हैं ।
Those who know the essential to be
essential and the unessential to be unessential,
dwelling in right thoughts, arrive at the essential
Friday, February 13, 2009
An appropriate response-Gil Fronsdal dharma talk on Feb 4, 2009 Given at Insight Meditation Center, Redwood City
Gil Fronsdal dharma talk on Feb 4, 2009 Given at Insight Meditation Center, Redwood City
Thursday, February 5, 2009
Open Space
मुक्त आकाश की परिकल्पना क्या हम अपने साथ नही कर सकते ? क्यूं हम इतनी अधिक पीडओं से गुजरते हैं , उनको अपनी जिंदगी का अह्म हिस्सा बना लेते हैं और फ़िर उनको छोडना हमारे लिये नामुनिकन सा हो जाता है । मन जिस को एक तरफ़ अस्वीकृत करता है उसकी न सुनते हुये हम उन कडवाहटॊ को न सिर्फ़ अपनाते हैं बल्कि अपने को हानि भी पहुँचाते रहते हैं ।
लेकिन इस चाल को नम्रता और अभ्यास से मुक्त भी कर सकते हैं । बजाय इसके कि इन कड्वाहटॊं के विरुद्ध संधर्ष करें हम जागृत होकर इन परिस्थितियों से बखूबी निजात पा सकते हैं क्योंकि हर इन्सान मे मुक्त आकाश की जगह अवशय है , बस देर है जागृत होकर उसको तलाशने की ।
It is never too late for any of us to look at our minds. We can always sit down and allow the space for anything to arise. Sometimes we have a shocking experience of ourselves. Sometimes we try to hide. Sometimes we have a surprising experience of ourselves. Often we get carried away. Without judging, without buying into likes and dislikes, we can always encourage ourselves to just be here again and again and again.
The painful thing is that when we buy into disapproval, we are practicing disapproval. When we buy into harshness, we are practicing harshness. The more we do it, the stronger these qualities become. How sad it is that we become so expert at causing harm to ourselves and others.
The trick then is to practice gentleness and letting go. We can learn to meet whatever arises with curiosity and not make it such a big deal. Instead of struggling against the force of confusion, we could meet it and relax. When we do that, we gradually discover that clarity is always there. In the middle of the worst scenario of the worst person in the world, in the midst of heavy dialogue with ourselves, open space is always there.
~ Pema Chodron, from "When Things Fall Apart"
Source: Mindfulness Meditation Course
Tuesday, February 3, 2009
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhammapada -Chapter One -- The Pairs-verses 9-10)
Chapter One -- The Pairs-verses 9-10
१. यमकवग्गो- छंद ९-१०
Courtesy : for images -Illustrated Dhammapda
for Hindi & Devnagiri scripts-Tipitika.org & VRI
for English text-Lankalibrary.com
९.
अनिक्कसावो कासावं, यो वत्थं परिदहिस्सति।
अपेतो दमसच्चेन, न सो कासावमरहति॥
जिसने कषायों ( चित्तमलों ) का परित्याग नहीं किया है पर कषाय वस्त्र धारण किये है वह संयम और सत्य से परे है । वह कषाय वस्त्र धारण करने का अधिकारी नही है ।
Whoever being depraved, devoid of self-control
and truthfulness, should don the monk's yellow
robe, that person surely is not worthy of the robe
१०.
यो च वन्तकसावस्स, सीलेसु सुसमाहितो।
उपेतो दमसच्चेन, स वे कासावमरहति॥
जिसने कषायों को निकाल बाहर किया है , शीलों मे प्रतिष्ठित है, संयम और सत्य से युक्त है , वह नि:संदेह काषाय वस्त्र धारण करने का अधिकारी है ।
But whoever is purged of depravity, well
established in virtues and filled with self-control
and truthfulness, that person indeed is worthy of the robe
Thursday, January 29, 2009
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhammapada -Chapter One -- The Pairs-verses 7-8)
Chapter One -- The Pairs-verses 7-8
१. यमकवग्गो- छंद ७-८
७.
सुभानुपस्सिं विहरन्तं, इन्द्रियेसु असंवुतं।
भोजनम्हि चामत्तञ्ञुं, कुसीतं हीनवीरियं।
तं वे पसहति मारो, वातो रुक्खंव दुब्बलं॥
अच्छी लगने वाली चीजों को शुभ ही शुभ देखते विहार करने वाले , इंद्रियों मे असंयत , भोजन की मात्रा के अजानकार , आलसी और उधोगहीन को मार ऐसे सताता है जैसे दुर्बल वृक्ष को मारुत ( पवन )
Just as a storm throws down a weak tree,so does Mara overpower the person who lives for the pursuit of pleasures, who is uncontrolled in one's senses, immoderate in eating, indolent and dissipated.
असुभानुपस्सिं विहरन्तं, इन्द्रियेसु सुसंवुतं।
भोजनम्हि च मत्तञ्ञुं, सद्धं आरद्धवीरियं।
तं वे नप्पसहति मारो, वातो सेलंव पब्बतं॥
अशुभ को अशुभ जानकर साधना करने वाले , इंद्रियों में सुयंत, भोजन की मात्रा के जानकार , श्रद्धावान और उधोगरत को मार उसी प्रकार डिगा नही सकता जैसे वायु शैल पर्वत को ।
Just as a storm cannot throw down a rocky
mountain, so Mara can never overpower the person
who lives meditating on the impurities, who is
controlled in one's senses, moderate in eating, and
filled with faith and earnest effort.
Tuesday, January 27, 2009
अब तिपिटक आफ़लाइन भी उपलब्ध (New Desktop client for the Pali Tipitaka)
तिपिटक को आन लाइन और आफ़लाइन दोनो ही तरह से पढ सकते हैं । आनलाइन देखने के लिये यहाँ किल्क करें और कम्पयूटर पर आफ़लाइन पढने के लिये यहाँ पर किल्क करके डाउनलोड करें ।
Now the Pāli Tipitaka is available online & offline in various scripts. Click here for instructions on downloading and installing the desktop version for the offline mode.
Sunday, January 25, 2009
धम्मपद- यमकवग्गो ( The Dhaamapada -Chapter One -- The Pairs-verses 5-6 )
Chapter One -- The Pairs-verses 5-6
१. यमकवग्गो- छंद ५-६
५.
न हि वेरेन वेरानि, सम्मन्तीध कुदाचनं।
अवेरेन च सम्मन्ति, एस धम्मो सनन्तनो॥
इस लोक मे कभी भी वैर से वैर शांत नहीं होता , बल्कि अवैर से शांत होता है । यही सनातन धर्म है ।
Hatred is never appeased by hatred in this world; by non-hatred alone is hatred appeased. This is an Eternal Law.
परे च न विजानन्ति, मयमेत्थ यमामसे।
ये च तत्थ विजानन्ति, ततो सम्मन्ति मेधगा॥
अनाडी लोग नही जानते कि हम इस संसार से जाने वाले हैं । जो इसे जान लेते हैं उनके झगडॆ शांत हो जाते हैं ।
There are those who do not realize that one day we all must die, but those who realize this settle their quarrels.











